विचारधारा
भारतीय शिक्षण मंडल एक राष्ट्रीय शैक्षिक एवं वैचारिक संगठन है, जिसका आधार "एकात्म जीवनदर्शन" है। संगठन का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से भारत-केंद्रित विचारों का प्रसार कर शिक्षा के भारतीयकरण को मूर्त रूप प्रदान करना है। वर्तमान व्यवस्थाएँ अभी भी औपनिवेशिक दृष्टिकोण से प्रभावित हैं, ऐसे में शिक्षा ही वह प्रभावी साधन है जो भारतीय वैचारिक अधिष्ठान को पुनः प्रतिष्ठापित कर संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था के मूलभूत परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। अतः हम संगठन के विचार को दो प्रमुख भागों में देखते हैं:
भारतीयता की संकल्पना
भारतीयता के ९ मूल स्तंभों और सनातन सिद्धांतों जैसे एकात्मदृष्टि, विविधता का सम्मान, दिव्यत्व प्रकटन और शास्त्रीय जीवनदृष्टि की विस्तृत व्याख्या।
शिक्षा में भारतीयता
शिक्षा के चार प्रमुख अंगों: उद्देश्य, नीति, पाठ्यक्रम और प्रविधि में भारतीयता का समावेशन और राष्ट्र-जागरण के लिए सप्तसूत्र के व्यावहारिक अनुप्रयोग।