भारतीय शिक्षण मंडल की युवागतिविधि द्वारा आयोजित राष्ट्रीय "अनुभूति शिविर 4.0" का शुभारंभ रानीलक्ष्मीबाई सैनिक स्कूल, पिरंगुट (पुणे) में हुआ।
राष्ट्रीय "अनुभूति शिविर 4.0" का शुभारंभ रानी लक्ष्मीबाई सैनिक स्कूल, पिरंगुट (पुणे) में हुआ। यह शिविर भारतीय शिक्षण मंडल की युवा गतिविधि विभाग द्वारा आयोजित किया गया है।
इस शिविर में विभिन्न प्रदेशों से चुने गए युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रिय चेतना, संस्कृति और शिक्षा के प्रति अधिक जागरूकता पैदा करना है।
शिविर में कला, संस्कृति, खेल और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागियों को राष्ट्र की संस्कृति, इतिहास और मूल्यों से परिचित कराया जा रहा है।