विविभा - विजन फॉर विकसित भारत
विविभा २०२४
राष्ट्रीय शोधकर्ता सम्मेलन, गुरुग्राम (15–17 नवंबर 2024)
विविभा के बारे में
भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा आयोजित ‘विजन फॉर विकसित भारत’ एक अखिल भारतीय शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय अनुसंधान पद्धति से जोड़ते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था।
इस पहल के माध्यम से स्नातक, परास्नातक, शोधार्थियों तथा 40 वर्ष से कम आयु के युवाओं को ज्ञान-विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा, वाणिज्य एवं प्रबंधन, भारतीय ज्ञान परंपरा सहित 11 प्रमुख विषयों पर मौलिक एवं शोध-आधारित कार्य प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता का लक्ष्य केवल शोधपत्रों का संकलन करना नहीं था, बल्कि भारत-केंद्रित अनुसंधान को प्रोत्साहित करते हुए युवा शोधकर्ताओं में राष्ट्रीय दृष्टि, वैचारिक स्पष्टता और अनुसंधान कौशल का विकास करना था। शोधपत्रों के मूल्यांकन में मौलिकता, प्रासंगिकता और गुणवत्ता को विशेष महत्व दिया गया।
प्रांत स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को 15–17 नवंबर 2024 को एस.जी.टी. विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय शोधकर्ता सम्मेलन में आमंत्रित किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से 1.68 lakh से अधिक पंजीकृत प्रतिभागियों में से चयनित 1,200 से अधिक शोधकर्ताओं ने सहभागिता की।
यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को प्रतिष्ठित संस्थानों में शोध एवं नवाचार के अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ भारत-केंद्रित बौद्धिक विमर्श को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम ब्रोशर
प्रमुख आकर्षण
राष्ट्रीय स्तर की शोध एवं लेखन प्रतियोगिता
11 समसामयिक एवं राष्ट्र-निर्माण से जुड़े विषय
1.68 लाख से अधिक पंजीकरण
1,200 से अधिक चयनित शोधकर्ताओं की राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता
राष्ट्रीय शोधकर्ता सम्मेलन, गुरुग्राम (15–17 नवंबर 2024)
देश के प्रख्यात शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों एवं नीति-निर्माताओं का मार्गदर्शन
विशिष्ट मार्गदर्शन
राष्ट्रीय शोधकर्ता सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सम्मेलन में डॉ. एस. सोमनाथ, डॉ. कैलाश सत्यार्थी, श्री धर्मेंद्र प्रधान, बाबा रामदेव तथा एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने युवाओं को संबोधित कर अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
इवेंट गैलरी